लावारिस कुत्तों ने दो महिलाओं को काटा
नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में कुत्तों ने दो महिलाओं को काट लिया। लोगों ने लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। सेक्टर में रहने वाले हरेंद्र भाटी ने बताया कि शनिवार की सुबह दो महिलाएं किसी काम से बाहर निकलीं। तभी अचानक लावारिस कुत्तों ने उनके ऊपर पीछे से हमला कर पैर पर काट लिया। लोगों का आरोप है कि लगातार सेक्टर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मार्केट, पार्क और अन्य स्थानों पर कुत्ते लगातार हमला कर रहे हैं। प्राधिकरण से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.