गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में लावारिस कुत्तों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुत्ते आए दिन लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करने की मांग की है। शास्त्रीनगर निवासी महिपाल शर्मा ने बताया कि सड़क और पार्कों में कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे हैं। पिछले दिनों कुत्तों ने दो बच्चों और एक महिला को काटकर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि निगम से कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.