रुडकी, जून 29 -- रुड़की, संवाददाता। रामनगर क्षेत्र में बुजुर्ग और किशोर पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन और सीरम लगाया गया। इसके अलावा सोमवार को अस्पताल में डॉग बाइट के शिकार 74 लोगों को एआरवी लगाई गई है। रामनगर ब्लॉक कार्यालय के पास बुजुर्ग मोबीन पर लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में तीन जगह घाव हो गए। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह सात वर्षीय कुणाल सैनी पर भी लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके कंधे और कमर में काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...