गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए शहर में तीसरा पशु जन्म नियंत्रण केंद्र बनकर तैयार है। निगम ने यह केंद्र सिद्धार्थ विहार में बनवाया है। इस माह के आखिरी तक केंद्र शुरू हो जाएगा। इसके बाद लावारिस कुत्तों की नसबंदी में तेजी आएगी। शहरी क्षेत्र में करीब 48 हजार लावारिस कुत्ते हैं। लोगों के लिए कुत्ते परेशानी का कारण बन गए हैं। लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। कॉलोनियों और पार्कों में कुत्तों की दहशत रहती है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में निगम के नंदग्राम और नए बस अड्डे के पास पशु जन्म नियंत्रण केंद्र हैं। इन दोनों केंद्रों में लावारिस कुत्तों की नसबंदी हो रही है। वहीं, निगम ने सिद्धार्थ विहार में तीसरा पशु जन्म नियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.