लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक, युवक को काटकर किया घायल
रुडकी, मई 31 -- शहर और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। शनिवार देर शाम लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) और सीरम लगाया गया। लालकुर्ती निवासी साहिल शनिवार शाम घर से सामान लेने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कुत्ते ने उसके पैर में तीन स्थानों पर काट लिया। साहिल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्रवासियों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.