लावारिस कुत्ते ने बालक का पैर नोचकर किया घायल
रुडकी, मई 20 -- रुड़की, संवाददाता। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक लावारिस कुत्ते ने 10 वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कुत्ते को खदेड़कर बच्चे की जान बचाई। घायल बालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विराट नाम का बालक घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। रास्ते में एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के पैर को बुरी तरह नोच डाला। यह भी पढ़ें- इस साल आवारा कुत्तों ने 47957 लोगों को काटा, हर तीसरे शख्स के गले में झपटा आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाया। घटना के बाद घायल हालत में बच्चे को परिजन तुरंत सिविल अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.