रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। लावारिस कुत्ते ने मंगलवार को एक 12 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। इससे बालक के हाथ में गंभीर चोट आई। परिजनों ने सिविल अस्पताल में उसका उपचार कराया। एक मोहल्ले निवासी 12 वर्षीय अनमोल घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और हाथ पर गंभीर रूप से काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया और बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। घाव की गंभीरता को देखते हुए उसे एंटी रेबीज सीरम भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...