लावारिस कुत्ते के हमले में वृद्ध घायल
रुडकी, जून 11 -- रुड़की। रामपुर चुंगी क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले एक वृद्ध पर गुरुवार की सुबह लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध घायल हो गया जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि घायल वृद्ध पिरान कलियर क्षेत्र का निवासी है और रामपुर चुंगी पर चाय की दुकान संचालित करता है। कुत्ते के हमले के बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया जहां उसका इलाज कराया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- लावारिस कुत्ते के हमले में वृद्ध घायल उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.