रुडकी, अप्रैल 2 -- शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सुभाष नगर क्षेत्र में एक महिला पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला किसी काम से जा रही थी, तभी अचानक कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया और उसका हाथ जबड़े में दबा लिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से खदेड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...