लावारिस की जगह दूसरे की लाश जला दी, बिहार में गजब हो गया; परिजन मांग रहे मुआवजा
निज संवाददाता, सितम्बर 20 -- बिहार में पुलिस और अस्पताल कर्मियों की इस अजीबोगरीब लापरवाही के बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। गयाजी में लापरवाही के साथ-साथ संवेदनहीनता की भी हद पार कर दी गई। यहां पुलिस और मगध मेडिकल कॉलेज के कर्मियों की लापरवाही से लोग सकते में हैं। यहां पोस्टमार्टम कर्मियों ने लावारिस लाश की जगह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बिगन रविदास के शव को जला दिया। शनिवार दोपहर जब 57 वर्षीय बिगन रविदास के परिजनों को शव दिया गया तो उससे दुर्गंध आ रही थी। शव खोलकर देखा तो वह बिगन की जगह किसी लावारिश व्यक्ति की लाश थी। इसके बाद मालूम चला कि एक शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। आनन-फानन में विष्णुपद घाट के शवदाह गृह पर दाह संस्कार रोका गया। लाश 90 फीसदी जल चुकी थी। यह लाश बिगन रविदास की थी। दरअसल, गुरारू के बर्मा गांव निवासी बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.