लावारिस कार बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
घाटशिला, अप्रैल 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत स्थित नागाबाबा मंदिर के पीछे झाड़ियों में खड़ी एक लावारिस मारुति सुजूकी डिजायर कार को गुरुवार की सुबह पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद कार का पंजीकरण संख्या जेएच 05 एएफ 1637 है। जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने सुबह झाड़ियों के बीच संदिग्ध अवस्था में कार को खड़ी देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई कबिंद्र पोद्दार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त कार को किसी व्यक्ति द्वारा बुधवार की रात करीब आठ बजे उसे स्थान पर लाया गया था। इसके बाद उस व्यक्ति ने कार को लावारिस अवस्था में छोड़ कर निकल गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.