खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि मानसी आरपीएफ ने अहमदाबाद से सहरसा जा रही ट्रेन से उतारी गई लावारिस शराब मानसी रेलवे रैक प्वॉइंट से बरामद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि रविवार की शाम की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस की भनक पाकर तस्कर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि 58 टेट्रा पैक के अलावा चार विदेशी शराब की बोतल भी बरामद की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्ती सूची बनाकर अग्रतर कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.