लावारिस अवस्था में मिले भाई-बहन के परिजनों की तलाश
देहरादून, अक्टूबर 4 -- नई टिहरी। एएचटीयू हरिद्वार को 2022 में मिले दो लावारिस बच्चों के परिजनों का पता नहीं चल सका है। वर्तमान में बच्चे बौराड़ी के एसओएस चिल्ड्रन विलेज में रह रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल ज्योति पटवाल ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2022 को दो बच्चे, करण एवं सीमा, जो आपस में भाई-बहन हैं, को एएचटीयू हरिद्वार द्वारा लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। वर्तमान में दोनों बच्चे एसओएस चिल्ड्रन विलेज, बौराड़ी में रह रहे हैं। वर्तमान में करण की आयु 10 वर्ष तथा सीमा की आयु 13 वर्ष है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों द्वारा अपनी माता का नाम माला देवी तथा पिता का नाम शनि बाबा बताया गया है। बच्चों ने अपने निवास स्थान के संबंध में हरिद्वार एवं छत्तीसगढ़ की जानकारी दी है, किंतु वे अपने घर का पूरा पता बताने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.