लावारिस अवस्था में पड़े व्यक्ति का पीएचसी में हुआ ईलाज
किशनगंज, जून 22 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सोमवार को आईसीडीएस एवं मनरेगा कार्यालय के सामने में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक लावारिस व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की पहल से उपचार मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजकर उक्त व्यक्ति को अस्पताल लाया। पीएचसी में चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉ. प्रमोद कुमार ने व्यक्ति को नए वस्त्र भी उपलब्ध कराए तथा एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई। यह भी पढ़ें- डीएलएसए सरायकेला-खरसावां की त्वरित पहल से कैंसर पीड़िता को रिम्स, रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.