फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। डबुआ-पाली रोड पर एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री का शव लावारिश हालत में पड़ा मिला है। डबुआ थाना पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव मिलने का पता चलने पर पुलिस और अपराध शाखा की टीमों ने मौका मुआयना किया। मृतक की पहचान डबुआ इलाके में रहनेवाले जयवीर के रूप में हुई। राजमिस्त्री बुधवाररात को अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचा था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर उनकीपत्नी शिवानीने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर अपने पति को खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। गुरुवार डबुआ-पाली रोड पर शव पड़ा होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। वहां जाकर उसने शव की पहचान अपने पतिके रूप में कर लीथी। शव पड़ा होने की सूचना मिलने...