कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के तियरा गांव के समीप गुरुवार सुबह प्राइमरी स्कूल के पास एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। उसे चीटियां अपना आहार बना रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कलयुगी मां समेत अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तियरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप खेतों में बोई मटर तोड़ने पहुंची महिलाओं ने गुरुवार सुबह बच्ची का शव देखा तो दंग रह गईं। शव के पास से ही एक नया झोला पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि उसे झोले में भरकर लाया गया होगा। घटना की जानकारी पूरी इलाके में जंगल की आग जैसे फैली तो ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर एसआई अरुण कुमार यादव पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि घटना स्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.