लावारिश मिला बच्चा, परिजन को किया सुपुर्द
कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर देहात। घरवालों से नाराज होकर फिरोजाबाद का रहने वाला 9 साल का कृष्ण गोपाल पुत्र श्याम लाल किसी ट्रेन में बैठकर झींझक स्टेशन पर आ गया। उसको प्लेट फार्म पर लावरिश हालत में भटकता देख कर जीआरपी नृपेंद्र सिंह व अखिलेश यादव उसको चौकी पर लाए। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद उसके भाई गोपाल सिंह के झींझक आने पर लिखा-पढ़ी के बाद बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.