लावापानी झरना सड़क पर गड्ढे, पर्यटन स्थल पहुंचना हुआ दुष्कर
लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लावापानी झरना तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पेशरार से लावापानी जाने वाले मार्ग में लेहवन टोली मरघट और आबा नाला के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों का परिचालन काफी खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं होने के कारण स्थिति दिन- प्रतिदिन खराब होती जा रही है। खासकर बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। लावापानी झरना घूमने आये पर्यटकों ने बताया कि लावापानी झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और यहां हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें बीच रास्ते से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.