अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। धारानौला में लावारिस जानवरों से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। नगर में इन दिनों लावारिस जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे कई बार हादसे हो रहे हैं। साथ ही आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रात के समय के वीडियो में सड़क में खड़ी एक कार के पास दो लावारिस जानवर खड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.