मेरठ, अप्रैल 13 -- लावड़ नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने महिलाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण, महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नगर की साफ-सफाई व्यवस्था में उनकी भागीदारी को आवश्यक बताते हुए जागरूक किया गया।कर्मचारियों ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। सरकार द्वारा संचालित योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत लाइव प्रसारण सुना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.