लावड़ में नवरात्रि पर्व के पहले दिन चलाया विशेष सफाई अभियान
मेरठ, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नगर पंचायत लावड़ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर पंचायत स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने मंदिर प्रांगण, मंदिर के आसपास और मंदिर की ओर आने वाले रास्तों की सफाई कर मनमोहक रंगोली बनाई। सफाई व्यवस्था देख मंदिर आने वाले ने नगर पंचायत के कार्य की प्रशंसा की। नगर पंचायत लावड़ अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत नवरात्रि पर्व और ईद पर्व को लेकर नगरपंचायत क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में चैत्र नवरात्रि पर्व के पहले दिन नगर के प्रमुख मंदिरों, मुख्य मार्गो और मंदिर के आसपास की गलियों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। सफाईकर्मियों ने मंदिर परिसर और नालियों की सफाई कर मार्गों पर छूना पट्टी लगाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.