मेरठ, मार्च 31 -- नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला घास मंडी निवासी युवक ने पड़ोस के ही तीन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने चौकी पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला घासमंडी निवासी अकदस ने बताया कि 27 मार्च की सायं रास्ते में मिले पड़ोस के ही शावेज, समद, सरफराज ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा था। तीनों आरोपी युवक पीछा करते हुए जबरन घर में घुस आए और हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घायल अवस्था में चौकी पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने उसे दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। थाना प्रभारी एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया की मामले की जांच कर पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.