लाल सलाम के नारों के बीच कॉमरेड निशान सिंह को अंतिम विदाई
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मजदूर, किसान और शिक्षक आंदोलनों के वरिष्ठ नेता कामरेड मास्टर निशान सिंह को रविवार को क्रांतिकारी नारों और लाल झंडों के बीच अंतिम विदाई दी गई। उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा से पूर्व आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि कामरेड निशान सिंह तराई के जनसंघर्षों की एक महत्वपूर्ण पहचान थे। युवावस्था से ही उन्होंने किसान-मजदूर आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कामरेड निशान सिंह का जीवन सादगी, संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। यह भी पढ़ें- माकपा नेता कमरुद्दीन को नम आंखों से दी अंतिम विदाई उनका निधन तराई के छह दशकों से अधिक लंबे जनसंघर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.