संभल, मई 20 -- संभल। जनपद में करीब 60 दिन की गन्ने की फसल पर लाल सड़न रोग का खतरा मंडराने लगा है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज और नमी बढ़ने से रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। खेतों में गन्ने की पत्तियां सूखने और तनों में लाल धब्बे दिखाई देने लगे हैं। फसल को बचाने के लिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर रासायनिक दवाओं का स्प्रे कर रहे हैं। कई किसान सुबह-शाम खेतों में पहुंचकर रोगग्रस्त पौधों को अलग करने और दवा छिड़काव में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते रोग पर नियंत्रण नहीं हुआ तो उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है।कृषि विभाग भी किसानों को जागरूक करने में जुटा है। अधिकारियों ने खेतों की निगरानी बढ़ाने और रोग दिखाई देने पर तुरंत उपचार कराने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार खेतों में जलभराव न होने देना और संतुलित खा...