औरैया, जनवरी 27 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 279 के पास लाल मिर्च से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा मंगलवार को अज्ञात कारणों से हुआ। सूचना मिलते ही कुदरकोट थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे टीम मौके पर पहुंची। ट्रक आंध्र प्रदेश से सूखी लाल मिर्च लादकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक चालक विवेक कुमार पुत्र संजय सिंह और परिचालक गोलू पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी जैसलपुर महादेव, जनपद कानपुर देहात बताए गए हैं। हादसे में दोनों सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई। थाना अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने एक्सप्रेसवे टीम के साथ चालक व परिचालक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.