नई दिल्ली, जून 2 -- ओडिशा से पुलिस की कस्टडी में मौत के एक के बाद एक मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को राज्य के गंजम जिले से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां पुलिस पर एक दिव्यांग युवक के साथ बर्बरता के आरोप लगे हैं। कथित तौर पर पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के बाद युवक की मौत हो गई है। मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा और उस पर खौलता हुआ गर्म पानी और लाल मिर्च का पाउडर भी डाला। घटना गंजम जिले के कबिसूर्यनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सुबलाया गांव के रहने वाले 32 वर्षीय सुशांत साहू के रूप में हुई है। सुशांत की पत्नी ममाजिनी साहू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने बताया कि पुलिस ने 25 मई को सुशांत और उनके एक रिश्तेदार ईश्वर को एक खदान में हुए विवाद के सिलसिले में घर से उठा लिया। ...