मथुरा, जून 13 -- शासन द्वारा खाद्य मसाले पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर मिर्च पाउडर, धनिया सहित 12 मसालों के सैंपल भरे। मिलावट की संभावना पर करीब 218 किलो लाल मिर्च को सीज किया गया। मुख्यालय द्वारा खाद्य मसाले पर विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के क्रम में आम जनमानस को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में राया खाद्य सचल दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा राया से लाल मिर्च पाउडर व रीना शर्मा द्वारा हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। मिलावट की संभावना पर शेष बची 218 किग्रा लाल मिर्च, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 47 हजार 960 रुपये को सीज कर खाद्य का...