लाल बालू लदे 16 वाहन सीज, 8.50 लाख वसूला जुर्माना
बलिया, जुलाई 30 -- बलिया, संवाददाता। खनन विभाग की ओर से बुधवार को बिहार की सीमा पर भरौली में लाल बालू लदे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। खास बात है कि टीम ने बालू लदे करीब 16 ट्रकों और डंपरों को सीज किया गया। हालांकि वाहन चालक और मालिकों की ओर से मौके पर ही जुर्माना जमा किया गया। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों में खलबली मची हुई है।बिहार से हर दिन भारी संख्या में ट्रक-डंपर लाल बालू समेत अन्य खनिज पदार्थ लेकर भरौली के रास्ते जनपद की सीमा में प्रवेश करते हैं। बताया जाता है कि इनमें से अधिकांश वाहन बगैर इंटर स्टेट ट्राजिंट पास (आईएसटीपी) के ही प्रदेश की सीमा में दाखिल होते हैं। जुर्माना और कार्रवाई से बचने के लिए चालक नम्बर प्लेटों पर ग्रीस, कीचड़ लगाते हैं अथवा उसे कपड़ा से ढक लेते हैं। कुछ दिनों पहले अधिकारियों ने चेकिंग कर राजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.