गया, मई 4 -- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल बाबा तालाब के समीप पहाड़ी पर एक युवक का शव मिला है। सोमवार की सुबह यहां शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। लेकिन, देर शाम तक पहचान नहीं हो पायी। एफएसएल की टीम ने की जांचघटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किया। कोतवाली थानाध्यक्ष धंनजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की लगभग 24 वर्ष का है। उसकी आंख के नीचे हल्का चोट के निशान है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नशा करने वाला था और इधर पहाड़ी पर किसी तरह गिर गया और उसकी मौत हो गयी। फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करा पहचान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.