गया, जनवरी 4 -- शहर के वार्ड संख्या छह स्थित लाल बाबा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। 24 लाख 95 हजार की लागत से इस तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संवेदक को वर्क ऑर्डर भी मिल गया है। तीन से चार माह में काम पूरा हो जाएगा। वार्ड छह के पार्षद रफिया गजाला ने बताया कि इस तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कई बार बोर्ड की बैठक में आवाज उठाई। कई माह बीत जाने के बाद टेंडर की सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब कार्य शुरू होने वाला है। मो. वसीम ने बताया कि इसके लिए एक साल से अधिक हो गया। पहले सुबोध कुमार इंजीनियर थे। उनसे इसकी मापी कराई गई थी। इतने दिनों बाद अब यह कार्य शुरू होने वाला है। जूनियर इंजिनियर विश्वनाथ से रविवार को बात भी हुई है। उन्होंने कहा कि संवेदक को काम शुरू करने के लिए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.