मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा का दो दिवसीय शिविर गुरुवार को लाल बाग स्थित सिद्धपीठ माताकाली मंदिर पर आरंभ हुआ। शिविर का आरंभ मंदिर के महंत राम गिरि एवं एडीएम सिटी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एडीएम सिटी ने बताया कि यह शिविर मंदिर में उमड़ी भीड़, उसकी सुरक्षा और खोए हुए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने, यातायात एवं सुरक्षा में पुलिस प्रशासन के सहयोग के उद्देश्य से लगाया गया है। उप नियंत्रक नीरज चक, डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना,डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार गुप्ता सहित सुभाष जैन, अनुज गुप्ता, डा. पूनम बंसल, मोहम्मद खालिद, वसीम अख्तर, नीतू सक्सेना,लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार गुप्ता, निमित जायसवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...