गंगापार, मार्च 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कालेज मांडा में छात्रों, पूर्व छात्रों तथा बाहरी उम्मीदवारों के लिए 26 मार्च को वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत कैंपस सिलेक्शन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।जानकारी लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कालेज मांडा के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्या ने दी कि पुष्पा एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित इस मेगा जॉब फेयर में भगवती प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, आस्क ऑटोमोटिव, जय हिंद इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित कई नामी कंपनियां सीधे भर्ती करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...