चंदौली, दिसम्बर 10 -- चंदौली। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नगर के जीटी रोड स्थित स्टेशन के पास लाल बहादुर शास्त्री पार्क में अस्थायी रैन बसेरा बुधवार से संचालित कर दिया है। इसमें बिजली, पानी और बिस्तर का इंतजाम किया गया है। अधिशासी अधिकारी राजीव सक्सेना ने बताया कि इसमें 30 लोगों के रहने का इंतजाम किया गया है। 20 बेड पुरुष और 10 बेड महिलाओं के लिए बनाया गया है। सभी सुविधाओं के साथ महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग बने अस्थायी रैन बसेरे का उदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने किया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव सक्सेना, शत्रुंजय आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.