गोंडा, मई 4 -- गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने छात्रों से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और समय से आवेदन करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...