गोंडा, अगस्त 16 -- करनैलगंज, संवाददाता। नेपाल की पहाड़ियों और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते तटीय इलाकों में बाढ़ का संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। रविवार दोपहर बाद 4 बजे एल्गिन ब्रिज स्थित केंद्रीय जल आयोग संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से ऊपर चढ़ रहा है और यह खतरे के निशान को काफी पीछे छोड़ते हुए काफी ऊपर पहुंच गया है।  मौजूदा मानसून सीजन का यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्चार्ज दर्ज किया गया है, जिससे प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। ​               एल्गिन ब्रिज जलस्तर 106.250 मीटर दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल में लगातार बारिश के चलते उफनाई घाघरा, एल्गिन ब्रिज पर डेंजर मार्क से ऊपर; बाढ़ का खतरा यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 18 सेंटीमीटर ऊपर है और इसकी प्रवृत्ति ल...