हाजीपुर, अगस्त 23 -- गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में लगातार चार-पांच दिनों से तेजी से वृद्धि जारी है। गंगा नदी हाजीपुर के गांधी घाट के पास खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही हैं। इसी तरह लालगंज में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को लालगंज में खतरे के लाल निशान से गंडक का जलस्तर 14 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर के बढ़ने का सिलसिला तेजी से रविवार को भी जारी रहा। गंगा नदी में 10.83 एमएम प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर वृद्धि दर्ज किया गया है। वहीं गंडक नदी में लालगंज के पास 5.0 एमएम प्रतिघंटा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। इसी तरह हाजीपुर में गंडक नदी में काफी तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हाजीपुर के पास गंडक नदी में 7.05 एमएम प्रतिघंटा की रफ्तार से जल स्तर वृद्धि दर्ज की गई। तराई इलाकों में भ...