लाल दास ठाकुरबाड़ी से राधा-कृष्ण की मूर्तियों की चोरी
मुंगेर, अगस्त 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज मुख्य बाजार स्थित लाल दास ठाकुरबाड़ी से राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्तियों चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार की देर शाम श्रद्धालु मंदिर झूलनोत्सव में पहुंचे तो मूर्तियों के चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर गश्ती दल के एएसआइ सुबोध कुमार एवं शंभू पासवान ठाकुरबाड़ी पहुंचे और महंत से मामले की जानकारी ली। महंत सागर मुनि ने बताया कि, दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने पीतल की राधा-कृष्ण की मूर्तियों चोरी कर ली। हालांकि, चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने ठाकुरबाड़ी परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की भी बात कही है। यह भी पढ़ें- Unnao News: अराजकतत्व ने तोड़ दिए पाइप और लाइटचिंताजनक चोरी की घटना असरगंज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.