मुजफ्फर नगर, मई 15 -- खतौली। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड के जारी हुए रिजल्ट के बाद अच्छे अंको से पास होने वाले छात्राओं ने भविष्य को लेकर सोचना शुरू कर दिया है। खतौली क्षेत्र में लाल दयाल पब्लिक स्कूल की छात्रा वेदिका चौहान ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर विधालय के अलावा खतौली भी टॉप किया है। खतौली टॉपर रही छात्रा वेदिका चौहान से जब इस सफलता के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि उसने कभी टयूशन नहीं लिया है। घर में रहकर दस से बाहर घंटे तक पढ़ाई कर मुकाम हासिल किया है। बताया पिता सुरेश किसान है जबकि माता गांव में ही स्थित एक स्कूल में शिक्षक है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड में हल्द्वानी की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, किसी ने चुना वकालत तो किसी ने आईएएस बनने का सपना छात्रा ने बताया कि उसने जज बनने का सपना देखा है ओर उसके लिए एलएलबी की तैयारी शुरू करनी...