अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़। बिजली के निजीकरण, विद्युत संशोधन बिल 2025 और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों, केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों का देश भर में साझा विरोध हुआ। जिले में लाल डिग्गी बिजली घर पर शाम 5 बजे संयुक्त प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा व बिजली उपभोक्ताओं के साझा मंच के बैनर तले चल रहे धरने के 15वें दिन बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, सीटू आदि संगठनों के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन में भागीदारी की। संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत ने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में देश भर के बिजली कर्मचारियों के संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा और केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच की बैठक में निर्णय लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.