हाथरस, मार्च 2 -- लाल डिग्गी की होलिका में एक दिन पहले लगी आग -(A) लाल डिग्गी की होलिका में एक दिन पहले लगी आग हाथरस। सोमवार को होलिका दहन से एक दिन पहले ही शहर के लाल डिग्गी मोहल्ले में रखी होलिका में पूजन के दौरान आग लग गई। लोगों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। शाम तक लोगों ने होली पर खासी नजर रखी। सोमवार को होलिका दहन को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर जगह जगह होलिका रखी गई। रंगोली सजाई गई। होलिका दहन मंगलवार की सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर होगा। पूरे दिन पूजन का सिलसिला चला। जगह जगह होलिका की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के दौरान शहर के लाल डिग्गी इलाके की होली में आग लग गई। आग लगने की सूचना से वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आनन फानन में सूचना पर पहुंच लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.