लाल टोपी और नीला लिबास, काली कारतूतें ढकने का नया प्रयास, सपा पर केशव मौर्य का तीखा प्रहार
लखनऊ, सितम्बर 12 -- Keshav Prasad Maurya: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह 'काली करतूतों' को ढकने का नया प्रयास है। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल पर सपा का नाम लिए बिना एक पोस्ट में कहा, 'लाल टोपी, नीला लिबास-काली करतूतें ढकने का नया प्रयास!' मौर्य ने सपा द्वारा अपनी छात्र सभा के लिए नये 'ड्रेस कोड' के लिए नीले रंग को चुने जाने और पहले से ही 'लाल टोपी' धारण करने पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती ने भी सपा पर तीखा प्रहार किया था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.