गिरडीह, अप्रैल 13 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। भाकपा माले ने गांडेय और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य है कि दोनों विस को लाल झंडे में परिणत करेगी। उक्त बातें भाजपा माले नेता सह गांडेय व गिरिडीह विस प्रभारी पूरन महतो ने कही। वे प्रखंड के चिहुंटिया गांव में आहुत बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नये सिरे से पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा और दोनों विधानसभा लाल झंडे के गढ़ के रूप में परिवर्तित होगा। इस दौरान संगठन की कमजोरी पर चर्चा करते हुए गांडेय प्रभारी उस्मान अंसारी ने कहा कि पिछले 15-20 सालों में संगठन का विस्तार नहीं हुआ। सेकेंड और थर्ड लाइन लीडरशिप तैयार नहीं की गई है। अब हर गांव तक माले को पहुंचाना प्राथमिकता है। मौके पर जिला सचिव अशोक पासवान ने क...