नई दिल्ली, अगस्त 20 -- आपने टमाटर, धनिया, पुदीना, आम की चटनी खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी लाल चींटी की चटनी खाई है। कई बार हमने घरों में लाल चींटियों को घूमते देखा है लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि इन्हें खाया भी जा सकता है। भारत के कुछ राज्यों में लाल चींटी की चटनी मजे से खाई जाती है और लोगों को इसका स्वाद खूब पसंद है। इसे पूरे देसी तरीके से बनाकर तैयार किया जाता है, जिसमें मसालों से लेकर अन्य चीजों तक का इस्तेमाल होता है। इसे लोग सिर्फ स्वाद के लिए नहीं खाते हैं बल्कि इसे खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए आपको बताते हैं लाल चींटियों की चटनी किन राज्यों में खाई जाती है और कैसे बनाते हैं।कहां खाई जाती है लाल चींटी की चटनी ओडिशा के मयूरभंज जिले में लाल चींटी से बनी चटनी वहां के खानपान की खास पहचान मानी जाती है। इसे काई और चापड़ा ...