लाल ग्रह की खूबसूरती पर चार चांद लगाएंगे ओरायन के दो विशेष तारे
गोरखपुर, अगस्त 25 -- प्रशान्त मिश्रा गोरखपुर। खगोल प्रेमियों के लिए 26 अगस्त की रात खास होने वाली है। इस रात आकाश में लाल ग्रह की खूबसूरती पर ओरायन (शिकारी तारामंडल) के दो विशेष तारे चार चांद लगाते नजर आएंगे। दरअसल, मिथुन तारामंडल में स्थित मंगल ग्रह, दो चमकीले तारों बेटेलजूस और रिगेल के साथ एक सीध में दिखाई देने वाला है。
संरेखण की विशेषताएँ खगोलविद् के अनुसार, यह संरेखण पृथ्वी से दृष्टिरेखा का एक संयोग होगा, जिसका अर्थ है कि ये खगोलीय पिंड वास्तविक अंतरिक्ष में भौतिक रूप से जुड़े या समूहबद्ध नहीं हैं। इस दौरान, लाल रंग का महादानव तारा बेटेलजूस अन्य दोनों के करीब-करीब बीच में अपनी चमक बिखेरता नजर आने वाला है।
खगोलविदों के अनुसार वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर के खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया कि मंगल ग्रह आकाश के पृष्ठभूमि तल पर गत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.