गोंडा, जुलाई 13 -- गोण्डा, संवाददाता। लाल खून का काला धंधा करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से रक्त की खरीद-फरोख्त करने वाले 8 आरोपियों को चाँदमारी पुलिया घोसियाना के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 डिस्पोजल सिरिंज और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि ग्राम परसा निवासी वली मोहम्मद की पत्नी 4 जुलाई को अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टर ने रक्त की जरूरत बताई तो अस्पताल के बाहर आरोपी ऋषिकेश अवस्थी ने 12,500 रुपये में रक्त देने का सौदा किया। वली ने 10,000 रुपये ऑनलाइन और 2,500 नगद दिए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच में उस रक्त को संदिग्ध बताकर चढ़ाने से मना कर दिया। जब वली ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने न रक्त दिया न पैसा वापस किय...