लाल किले के पास से आज बचकर निकलें
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लाल किले पर शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, अधिकारी और हजारों दर्शक शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए लाल किले के आसपास की सड़कों को सुबह 10 बजे तक वाहनों के लिए प्रतिबंधित रखा जाएगा। इस दौरान केवल पार्किंग लेबल लगी गाड़ियों को ही लाल किले के पास पार्किंग में जाने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे लाल किले के आसपास के मार्गों से बचें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक लोथियान रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग, फव्वारा चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.