नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता लाल किले पर शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी हजारों दर्शकों के साथ शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए लाल किला के आसपास की सड़कों को सुबह 10 बजे तक वाहनों के लिए प्रतिबंधित रखा जाएगा। इस दौरान केवल पार्किंग लेबल लगी गाड़ियों को ही लाल किला के पास पार्किंग में जाने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे लाल किले के आसपास के मार्गों से बचें। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को संभलकर निकलें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों से गुजरने पर रोकयातायात विवरण ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक लोथियान रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बा...