नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली स्थित विशेष एनआईए अदालत ने नवंबर 2025 में लाल किला विस्फोट मामले में गिरफ्तार जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद शाह की हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ा दी। दोनों को दस दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। विशेष एनआईए जज पीतांबर दत्त ने बंद कमरे में सुनवाई करने के बाद दोनों आरोपियों की एनआईए हिरासत बढ़ा दी। हालांकि, एनआईए ने मामले की जांच के लिए 15 दिनों की अतिरिक्त हिरासत मांगी थी। इसके अतिरिक्त, अदालत ने बिलाल नासिर मल्ला और यासिर अहमद डार से संबंधित जांच की अवधि 45 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले 25 फरवरी को विशेष एनआईए अदालत ने तुफैल और जमीर को 10 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाया गया था। उन्हें एनआईए की हिर...