रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार देर रात शहर में एक लाल रंग की कार ने सिविल लाइंस से लेकर नैनीताल हाईवे तक जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार कार ने पहले सिविल लाइन रोड पर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका, बल्कि भागने के प्रयास में बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सड़क पर घिसटने के कारण कार से चिंगारियां निकल रही थीं, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस अफरातफरी के बीच कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10 बजे बंसल ज्वेलर्स के पास हुई। इसके बाद कार चालक नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकला और आवास विकास होते हुए श्याम टॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.