लाल इमली कर्मचारी संघ ने सीएमडी से मांगा बकाया वेतन
कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लाल इमली कर्मचारी संघ ने बकाया वेतन समेत चार सूत्रीय मांग पत्र ब्रिटिशि इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) के सीएमडी को भेजा है। संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने सीएमडी को भेजे पत्र में कर्मचारियों का जनवरी से बकाया तीन माह के वेतन, वर्ष 2013 से लंबित अवकाश व बकाया नकदीकरण, सात वर्षों से लंबित बोनस भुगतान और एक अप्रैल 2022 से ईएसआईसी का अंशदान जमा कराए जाने की मांग की है। बताया कि ईएसआई का अंशदान न जमा होने से कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। कर्मचारी मजबूरी में प्राइवेट इलाज करा रहे हैं। प्राइवेट इलाज में खर्च का भुगतान प्रबंधन करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.